Breaking News

हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार


रायसिंहनगर पुलिस ने गश्त के दौरान कोल्ड स्टोर चौराहे के निकट एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने गश्त के दौरान 23  पीएस से आरोपी 22 वर्षीय हर्ष सोनी पुत्र रमेश सोनी निवासी वार्ड नंबर 25 रायसिंहनगर को 19.10 ग्राम हेरोइन सहित  गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच समेजा कोठी पुलिस थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को सौंपी गई है। कार्यवाही में कांस्टेबल राकेश कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

No comments