प्राचीन शिवालय से कावडिय़ों का जत्था प्रयागराज के लिए रवाना
श्रीगंगानगर के प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची से शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे महंत बाबा कैलाश नाथ के सानिध्य में कावडिय़ों का जत्था प्रयागराज के लिए रवाना हुआ।
इससे पूर्व कावड़ जत्थे ने प्राचीन शिवालय में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की तथा महंत बाबा कैलाश नाथ का आशीर्वाद लिया।
कावड़ जत्थे के विकास झोरड़ एवं विक्रम राठौड़ ने बताया कि आज सुबह प्राचीन शिवालय से कावडिय़ों का जत्था प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में करीब 70 सदस्य शामिल हैं।

No comments