आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेगी पुलिस
श्रीगंगानगर में पुरानी आबादी के कुंज विहार में स्थित राजकीय संपे्रक्षण एवं किशोर गृह में सुरक्षा गार्ड साहबराम जाट की हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।
जांच अधिकारी, पुरानी आबादी पुलिस थाना प्रभारी सुमन परिहार ने बताया कि हत्या के आरोपी सूरतगढ़ निवासी पीयूष बिश्रोई पुत्र रामकिशन, सोमासर निवासी सुनील नायक पुत्र ओमप्रकाश नायक व नोहर निवासी सलमान खान पुत्र महबूब खान को संपे्रक्षण एवं किशोर गृह से हिरासत में लेने के लिए कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट लेने के लिए प्रार्थना पत्र दायर किया है।

No comments