Breaking News

नगर परिषद का श्वान पकड़ने का अभियान जारी


श्रीगंगानगर  नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्र में चलाए जा रहे श्वान पकडऩे के अभियान के अन्तर्गत संबंधित ठेकेदार के कार्मिकों द्वारा अलग-अलग वार्डों में आवारा श्वानों को पकड़ा जा रहा है। आवारा श्वानों को पकड़कर श्वान कैचर वाहन के जरिए मिर्जेवाला रोड़ स्थित श्वान शाला में पहुंचाया जा रहा है। श्वान शाला में बनाए गए ऑपरेशन थियेटर में पशु चिकित्सक डॉ. लक्ष्मीनारायण सोखल व डॉ. गोपाल अग्रवाल व उनकी टीम द्वारा आवारा श्वानों की नसबंदी की जा रही है। साथ ही उन्हें एन्टी रेबिज इंजेक्शन भी लगाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब अब तक करीब 1900 श्वानों की नसबंदी की गई है। 

No comments