'कुछ मामलों में समझौता करने से नहीं रुकेगी सीबीआई जांच': सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने उन बिल्डर्स की कोशिशों पर रोक लगा दी है जो कुछ घर खरीदारों से समझौता करके सीबीआई जांच से बचना चाहते थे।
सीजेआई सूर्य कांत की बेंच ने साफ कहा कि जब तक आखिरी फ्लैट खरीदार को उसकी प्रॉपर्टी या रिफंड नहीं मिल जाता, तब तक घर खरीदारों से धोखाधड़ी और जमा पैसे के गलत इस्तेमाल के लिए बिल्डर्स की जांच जारी रहेगी। यह मामला उन प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है, जहां बिल्डर्स ने सबवेंशन स्कीम के तहत बैंकों से पैसा ले लिया, लेकिन फ्लैट बनाने में भारी देरी की। इसके बावजूद बैंक खरीदारों से ईएमआई वसूल रहे थे।

No comments