Breaking News

भारत को मिली पहली महिला 'टॉप गन'


भारतीय वायु सेना में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत देश की पहली महिला अधिकारी बन गई हैं, जिन्होंने वायु सेना के बेहद प्रतिष्ठित एफसीएल कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस उपलब्धि के साथ वह आईएएफ की पहली महिला 'टॉप गनÓ के रूप में जानी जा रही हैं।
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि 20 हफ्ते चलने वाले इस मुश्किल प्रोग्राम के लिए वायु सेना के बहुत कम पायलट चुने जाते हैं। इस प्रोग्राम में अधिकारियों को एडवांस्ड कॉम्बैट टैक्टिक्स की ट्रेनिंग दी जाती है।

No comments