अमित शाह ने विपक्ष से कहा- सदन चलने दें: मैं खुद बैठूंगा; कल जवाब दूंगा
अमित शाह ने बुधवार को कहा- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है लेकिन विपक्ष सदन को चलने दे। आज 3 बजे से चर्चा शुरू करें। मैं सदन में बैठूंगा, सबको सुनूंगा और कल 3 बजे सबको जवाब दूंगा।
संसद के मानसून सत्र के 18वें दिन भी सत्ता पक्ष और विपक्ष का संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन जारी है। बुधवार को दोनों सदनों में हंगामा हुआ जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।
रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर झारखंड भाजपा के सांसद राहुल गांधी से जवाब मांग रहे हैं। वहीं विपक्ष का राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन जारी है।

No comments