Breaking News

उदयपुर घूमने आए 18 देशों के इन्फ्लुएंससर्:सिटी पैलेस और ओल्ड सिटी में रील्स बनाई


उदयपुर की झीलों, मंदिरों, हवेलियों और ऐतिहासिक विरासत ने विदेशी मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को खूब प्रभावित किया है। 18 देशों से आए ये इन्फ्लुएंसर्स आज बुधवार को सिटी पैलेस और ओल्ड सिटी की गलियों में घूमे। 
इन्फ्लुएंसर्स सिटी पैलेस के शानदार आर्किटेक्चर को देखकर काफी प्रभावित हुए। शहर की विरासत को देखकर मेहमान बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने जमकर फोटो-वीडियो बनाए। उदयपुर की प्राकृतिक खूबसूरती से प्रभावित इन्फ्लुएंसर्स ने कहा कि वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स के जरिए इस शहर की खूबसूरती को पूरी दुनिया तक पहुंचाएंगे।

No comments