Breaking News

लाडो प्रोत्साहन योजना में अब मिलेंगे 1.50 लाख, प्रवेशोत्सव में जुड़ेंगी बेटियां


राजस्थान सरकार ने राज्य की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और उनकी उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी फ्लैगशिप 'लाडो प्रोत्साहन योजनाÓ को और अधिक प्रभावी बना दिया है. सरकार ने योजना के तहत मिलने वाली कुल सहायता राशि को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दिया है. अब नए शैक्षणिक सत्र और स्कूलों में आयोजित होने वाले प्रवेशोत्सव के दौरान इस बढ़ी हुई राशि का बड़े स्तर पर प्रसार किया जाएगा, ताकि नामांकन के समय ही हर पात्र बेटी को इस योजना से जोड़ा जा सके.

No comments