राजस्थान में खाद की नहीं होगी कमी, 12.29 लाख टन यूरिया उपलब्ध
राजस्थान में खरीफ सीजन के दौरान किसानों को उर्वरकों की उपलब्धता को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार और कृषि विभाग की ओर से खाद की दैनिक उपलब्धता और वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि केंद्र सरकार से लगातार समन्वय कर किसानों की मांग के अनुसार उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। खरीफ 2026 में अब तक 12.29 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध कराया जा चुका है, जो केंद्र सरकार के निर्धारित आवंटन का 132 प्रतिशत है।

No comments