Breaking News

'युवा देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति': मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया है। पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भारतीय के युवाओं को देश की सबसे बड़ी शक्ति भी बताया। 
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं। उन्होंने अपनी संवेदनशीलता, सेवाभाव और सामथ्र्य से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है।Ó इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने संस्कृत का श्लोक भी पोस्ट किया, जिसका अर्थ है- 'जो व्यक्ति अपनी दृष्टि, विचारों, वाणी और कर्मों के माध्यम से लोगों का हृदय जीत लेता है, वह ही उनके विश्वास, सम्मान और सद्भाव का पात्र बनता है।

No comments