Breaking News

जयपुर में बच्चों को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे एक्टर हिमांश-कोहली


बॉलीवुड एक्टर हिमांश कोहली इन दिनों अपनी फिल्म आर्य भट्ट का जीरो को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में जयपुर पहुंचे हिमांश ने शहर में एक ऐसा सरप्राइज दिया, जिसने स्कूली बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ा दी।
हिमांश अचानक उस थिएटर में पहुंच गए, जहां स्कूली बच्चों के लिए उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी। खास बात यह रही कि उन्होंने बच्चों को अपने आने की भनक तक नहीं लगने दी और उनके बीच बैठकर पूरी फिल्म का रेस्पॉन्स देखने लगे।

No comments