राजस्थान संपर्क पोर्टल पर 200 पार पहुंची पेंडेंसी:निगम आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश
कोटा में राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज आमजन की शिकायतों के समाधान में ढिलाई बरतना अब अधिकारियों और कर्मचारियों को भारी पड़ सकता है। निगम संबंधी मामलों में दर्ज शिकायतों के 200 पार पहुंचते ही नगर निगम आयुक्त ओपी मेहरा ने अधिकारियों को 2-3 दिन में समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए हैं। मेहरा ने कहा कि जन-समस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुक्त ओपी मेहरा ने एक-एक विभाग की पेंडिंग फाइलों की स्थिति जानी। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों के दौरान संपर्क पोर्टल पर पेंडेंसी औसतन 100 से 120 प्रकरणों के आसपास बनी हुई थी।

No comments