जयपुर में दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर लूट, युवक से लाखों के सोने के जेवर लूटकर फरार बदमाश
जयपुर के सिंधी कॉलोनी स्थित साई कृपा अपार्टमेंट में आज सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर एक युवक से सोने के जेवर लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा स्कूटी पर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, आरोपी पिस्टल दिखाकर युवक को धमकाया और उसके पास मौजूद कीमती जेवर लूट लिए। बदमाश युवक से करीब 40 ग्राम सोने की चेन, 40 ग्राम सोने का हाथ का कड़ा, सोने की अंगूठी और डायमंड की अंगूठी लूटकर फरार हो गए।

No comments