दो लाख रुपए से अधिक की नगदी सहित एक दर्जन जुआरी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
श्रीगंगानगर जिले की रावला थाना पुलिस ने घड़साना मार्ग पर चक 6 पीएसडी में स्थित होटल पारस में दबिश देकर जुआ घर का खुलासा किया है। पुलिस ने दो लाख रुपए से अधिक की रकम सहित एक दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। जुआ खेलने का साधारण सा अपराध उस समय कड़ा अपराध बन गया, जब पुलिस ने इस प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 112 (2)बीएनएस 2023 जोड़ दी। इस धारा का असर यह हुआ कि पुलिस ने जुआरियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसआई गिरधारी सिंह ने बताया कि जुआरियों के कब्जा से दो लाख 12 हजार रुपए की नगदी बरामद हुई।

No comments