Breaking News

सीबीईओ ने किया पीटी रिहर्सल का निरीक्षण


श्रीगंगानगर में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के लिए चौ. बल्लूराम गोदारा कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान में राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा किये जा रहे पीटी रिहर्सल का बुधवार को सीबीईओ शंकर धारीवाल ने निरीक्षण किया। 
इस दौरान सीबीईओ श्री धारीवाल ने पीटी रिहर्सल करवाने वाले शारीरिक शिक्षकों एवं विद्यालय प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान राजेश कुमार अग्रवाल, बालकिशन सिहाग, कृष्ण मिश्रा, श्रीमती जानी देवी, अभय कुमार, श्रीमती कुलवीर कौर, श्रीमती अंजू, महेश शर्मा, रमन कुमार असीजा एवं राजेन्द्र कुमार मौजूद रहे। 

No comments