एक माह में साइबर फ्रॉड की राशि 7.11 लाख रुपए पीडि़तों को वापिस दिलवाई
श्रीविजयनगर पुलिस थाना प्रभारी इमरान खान के नेतृत्व में हवलदार विनोद ज्याणी एवं साइबर एक्सपर्ट लोहित कौशिक की टीम ने एक माह में साइबर फ्रॉड की राशि 7 लाख 11 हजार रुपए पीडि़तों के खातों में वापिस ट्रांसफर करवाई। पुलिस ने गुम हुए 13 मोबाइल फोन भी तलाश करके मोबाइल धारकों तक पहुंचाये। इन मोबाइल की कीमत अढ़ाई लाख रुपए थी। थाना प्रभारी ने बताया कि साइबर फ्रॉड की तुरंत शिकायत दर्ज करवाने पर पुलिस टीम ने सिमरन भाटी की 40 हजार, अशोक ग्रोवर की 52 हजार, बीरबल कुमार एक लाख 65 हजार, रामधीर की 40 हजार, राहुल की 15 हजार, पंकज कुमार की 59 हजार 453, परमजीत की 18 हजार, प्रेम सिंह की 22 हजार, सरबजीत कौर की 3 लाख व अन्य पीडि़तों के खातों में राशि ट्रांसफर करवा कर राहत प्रदान की।

No comments