Breaking News

नई धानमण्डी में हुए अस्थाई अतिक्रमण व पार्किंग हटवाने की मांग


श्रीगंगानगर नई धानमण्डी प्रांगण के गेट नम्बर 2 से शिव चौक तक सड़क पर किए जा रहे अस्थायी अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग को लेकर दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेन्द्रपाल आहूजा ने सचिव कृषि उपज मण्डी समिति को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में बताया है कि नई धानमण्डी प्रांगण के गेट नम्बर 2 से शिव चौक तक अति व्यस्तम सड़क पर कुछ दुकानदारों द्वारा अपना सामान सड़क तक रखकर तथा कुछ वाहन चालकों द्वारा सड़क पर अवैध रूप वाहन खड़े कर अस्थायी अतिक्रमण किया जा रहा है। 

No comments