Breaking News

इलेक्ट्रोनिक्स व फर्नीचर की दुकान से लाखों रुपए का सामान चोरी


हनुमानगढ़ के भादरा कस्बे में इलेक्ट्रोनिक्स व फर्नीचर की दुकान सोनू ट्रेडिंग कम्पनी से लाखों रुपए का सामान चोरी हो गया। दुकान का मुनीम सुबह दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दुकान के मुनीम सुरेश जाट निवासी भांगवा ने रिपोर्ट दी कि वह अपने चचेरे भाई जगतपाल की पत्नी सोनू बाला के नाम से चल रही दुकान पर मुनीम का काम करता है।  3 अगस्त की शाम सात बजे दुकान मंगल करके घर चला गया। अगले दिन सुबह 9 बजे दुकान पर पहुंचा, तो ताले टूटे हुए थे। शटर ऊंचा उठा हुआ था। 

No comments