Breaking News

मध्यप्रदेश की ईवीएम से होगा निकाय-पंचायत चुनाव


पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान दलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग के स्वामित्व वाली एमपीएमवी मॉडल ईवीएम मशीनों का उपयोग किया जाएगा। मशीनों के संचालन, मॉकपोल, मतदान और मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश भेजे गए हैं।
निर्देशों के अनुसार मतदान दलों को प्रस्थान से पहले कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट के क्रमांक का मिलान करना होगा। मशीनों की सील, स्लाइड स्विच, प्लास्टिक कैप तथा बटन की स्थिति की भी जांच अनिवार्य होगी। 

No comments