Breaking News

उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा कल पदमपुर आएंगे


राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा आज और कल श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार वे 5 अगस्त को जयपुर से रवाना होकर प्रदेश स्तरीय समरसता संकल्प अभियान में शामिल होने के बाद शाम को श्रीगंगानगर पहुंचेंगे। सूरतगढ़ स्थित थर्मल पावर प्लांट के गेस्ट हाउस में रात्रि 9 बजे से विश्राम करेंगे।  6 अगस्त को सुबह 8.30 बजे सूरतगढ़ से रवाना होकर उप मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे पदमपुर पहुंचेंगे। यहां वे मैडम प्रवीणलता शर्मा ब्लॉक आयुष चिकित्सालय पदमपुर में आयोजित कार्यक्रम में नए ब्लॉक आयुर्वेद चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक प्रस्तावित है। लोकार्पण समारोह के बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे पदमपुर से जयपुर के लिए रवाना होंगे। 

No comments