Breaking News

निराश्रित पशु और सड़क किनारे कचरे से लोग परेशान


श्रीगंगानगर में पदमपुर मार्ग स्थित श्री कल्याण भूमि की दीवार के साथ गंदगी फैली हुई है। साथ ही निराश्रित पशुओं का जमावड़ा रहता है, जिससे बड़ी घटना होने की आशंका बनी रहती है। 
नगर परिषद प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बार-बार अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस मार्ग पर आये दिन निराश्रित पशुओं के कारण वाहन चालक चोटिल होते रहते हैं। सड़क किनारे गोबर व कचरा फैलने के कारण दुर्गंध होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

No comments