जोधपुर में बारिश के बीच हादसा: मकान की छत गिरने से बच्ची की मौत
राजस्थान के जोधपुर शहर में रिमझिम बारिश के बीच सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। कमरे में सो रहे परिवार पर छत की पट्टियां गिरने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को जोधपुर के एमजीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब परिवार के लोग कमरे के अंदर सो रहे थे।
जानकारी के मुताबिक ईसाइयका स्कूल नागोरी सिलावटों का बास में हादसा हुआ। सुबह के समय रिमझिम बारिश हो रही थी, तभी कमरे की छत और पट्टियां गिर गई। मलबे में दबने से इरफान खान सहित परिवार के 5 लोग घायल हो गए।

No comments