Breaking News

'बेटियां किसी भी परिस्थिति में खुद को अकेला न समझें': छात्राओं को किया जागरूक


धौलपुर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम ने अंजनी कोचिंग क्लासेस का दौरा किया। इस दौरान थाना टाउन चौकी प्रभारी लोकेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। टीम ने छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारियां दी।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मविश्वास और सतर्कता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी परिस्थिति में खुद को अकेला या कमजोर नहीं समझें। पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

No comments