Breaking News

पुलिस ने घर से दबोचा वारंटी बदमाश:गिरफ्तारी के दौरान धक्का-मुक्की


कोटा की नांता थाना पुलिस ने वारंटी को उसके घर से दबोच लिया। इस दौरान एक महिला ने आरोपी को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश की। उसने पुलिस पर आरोपी के परिजनों से मारपीट का आरोप भी लगाया।
पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट हुआ है। नांता थाना प्रभारी महावीर मीणा ने बताया कि आरोपी राजन साजन के खिलाफ नांता सहित विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामले में आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। कई बार पुलिस आरोपी को पकडऩे गई थी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला।

No comments