परिवार सोता रहा, चोर गहने और कैश ले गए
टोंक क्षेत्र में एक मकान में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मकान की अलमारी में रखे चांदी-सोने के जेवरात और नकदी चुरा ले गए ।
आज बुधवार सुबह इसकी जानकारी मकान मालिक को लगी तो उसने पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस पहुंची और जायजा किया। पुलिस के बाद एमआईयूम भी मौके पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीडि़ता मधु तोषनीवाल ने बताया कि 2 जोड़ी चांदी की पायजेब, 1 अंगूठी और 40 हजार रुपयों की चोरी हुई है।

No comments