बेकाबू टैंकर पलटा:एक हिस्सा टूटकर अलग हुआ, चालक सुरक्षित; खड्डों से बचने के प्रयास में हादसा
अजमेर के घटियाली में सावर-कुशायता रोड पर मंगलवार सुबह टैंकर गहरे खड्डों से बचने के प्रयास में असंतुलित होकर पलट गया। यह हादसा जलदाय विभाग के पंप हाउस के सामने हुआ, जिसमें चालक बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार टैंकर सावर से शाहपुरा की ओर जा रहा था। पलटने से टैंकर का हिस्सा टूटकर अलग हो गया, हालांकि आगे के हिस्से को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, जिससे चालक सुरक्षित रहा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर लंबे समय से गहरे खड्डे बने हुए हैं, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

No comments