दुर्गा माता मंदिर में 24 पीतल के घंटे गायब:चोरी के बाद ग्रामीणों में फैला आक्रोश
धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र स्थित छत्तू का पुरा गांव में दुर्गा माता मंदिर से 24 पीतल के घंटे चोरी हो गए। चोरी की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, जिन्होंने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने और चोरी हुए घंटों को बरामद करने की मांग की है।
ग्रामीण युवक हरेश कुशवाहा ने बताया कि चोर देर रात मंदिर में घुसे और लगभग दो दर्जन पीतल के घंटे चुरा ले गए। चोरी हुए घंटों में 1 घंटे का वजन करीब 52 किलोग्राम बताया जा रहा है।

No comments