अजमेर कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, पूर्व शहर अध्यक्ष को नोटिस
अजमेर में निकाय चुनाव से पहले शहर कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के निर्देश पर संगठन महासचिव महेंद्र चौधरी ने पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष विजय जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
नोटिस में संगठन के कार्यक्रमों से दूरी बनाने, पार्टी संगठन और पदाधिकारियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बयानबाजी करने तथा संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं। जैन से 7 दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जवाब नहीं देने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

No comments