सरिस्का-टाइगर रिजर्व से गांवों को शिफ्ट करने के लिए सर्वे; सरकार ने रखे दो ऑप्शन
अलवर सरिस्का टाइगर रिजर्व से गांवों के विस्थापन की प्रक्रिया लगातार जारी है। यहां से शिफ्ट होने वाले परिवारों को सरकार की ओर से दो ऑप्शन दिए गए हैं। परिवार चाहें तो 15 लाख कैश या 6 बीघा जमीन ले सकते हैं। दोनों में से किसी एक विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।
फिलहाल वन विभाग ने क्रासका, पीला पानी और कांकवाड़ी गांवों का सर्वे पूरा कर लिया है। वहीं सुकौला गांव के विस्थापन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। गांव के 43 परिवारों को विस्थापित किया जा चुका है। अब केवल 5 परिवार बाकी हैं। वन विभाग इन परिवारों को समझाइश देकर विस्थापन के लिए तैयार कर रहा है।

No comments