मारवाड़ के लोगों के लिए खुशखबरी: जोधपुर शहर को जोडऩे वाला हाईवे होगा 4 लेन
राजस्थान के जोधपुर शहर को दूसरे प्रमुख शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों से जोडऩे वाली सड़कों के नेटवर्क में अब एक और बड़ी कड़ी जुडऩे जा रही है। जोधपुर-पचपदरा हाईवे को फोरलेन करने का प्रस्ताव तैयार कर एनएचएआइ मुख्यालय भेजा गया है। करीब 87 किलोमीटर लंबी इस सड़क को फोरलेन करने पर लगभग 2100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बाड़मेर रोड भी फोरलेन हो जाएगी। यह सड़क लंबे समय से जोधपुर से निकलने वाले प्रमुख हाइवे में सबसे महत्वपूर्ण दो लेन सड़क बनी हुई थी।

No comments