सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का पड़ाव
श्रीगंगानगर जिले के किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने, गंगनहर की सफाई करवाने एवं पानी चोरी पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर महाराजा गंगा सिंह चौक पर पड़ाव डाला।
पड़ाव स्थल पर सभा को सम्बोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किसानों की मांगों को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है।
किसानों को सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने, गंगनहर में राजस्थान के शेयर के मुताबिक पूरा पानी देने, गंगनहर से चोरी होने वाले पानी चोरी पर अंकुश लगाने तथा गंगनहर की सफाई करवाने तथा खखा हैड पर पर्याप्त पानी मुहैया करवाने की मांग को लेकर बार-बार आंदोलन करना पड़ता है।
No comments