Breaking News

31 करोड़ लेकर व्यापारी फरार की वायरल पोस्ट से धानमंडी में हड़कंप


सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले के व्यापारिक जगत में हलचल मचा दी है। 
पिछले दो दिनों से तेजी से प्रसारित हो रही इस पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हिसार का एक तेल व्यापारी 31 करोड़ रुपये की देनदारी छोड़कर गायब हो गया, जबकि हनुमानगढ़ जिले के व्यापारियों के करीब 7 करोड़ रुपये फंसे होने की बात भी कही गई है। 
पोस्ट वायरल होने के बाद दोनों जिलों के व्यापारी एक-दूसरे को फोन कर जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। लेन पता करने पर बताया गया कि मामला संगरिया मंडी का है।  
व्यापारिक सूत्रों के अनुसार संबंधित कारोबारी ने हाल ही में एक व्यापारी से चेक लेकर बैंक से करीब 52 लाख रुपये निकलवाए और उसके बाद से संपर्क में नहीं है। इसके बाद बाजार में उसकी देनदारियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। इस कारोबारी के संगरिया में कई संस्थान हैं, जिन पर ताला लगा है।

No comments