घर से सोना-चांदी व नगदी चुराने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ में एक युवती ने शादीशुदा होने के बावजूद सदर पुलिस थाना क्षेत्र के 28 एलएलडब्ल्यू बनवाला में रहने वाले एक युवक से शादी रचा ली। इससे दो बच्चे पैदा करने के बाद तीसरी शादी रचा ली। पीडि़त ने अपने घर से सोना-चांदी व नगदी चोरी करने के आरोप में युवती व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पीडि़त 33 वर्षीय पवन भाट ने रिपोर्ट दी कि करीब 6 साल पहले जगदीश भाट निवासी कालिया ने अपनी बेटी सोनू की शादी मेरे साथ कर दी। मेरे से सोनू के दो बच्चे पैदा हुए। इसके बाद मुझे पता चला कि सोनू की पूर्व में रामेश्वरलाल उर्फ राजू निवासी लखूवाली के साथ शादी हो चुकी है। बिना तलाक के मेरे से शादी कर ली।

No comments