Breaking News

दो लाख से अधिक की साइबर ठगी


श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाले दो जनों के साथ अज्ञात ठगों ने साइबर ठगी कर ली। पुलिस ने दो परिवादियों की रिपोर्ट पर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये हैं।
पुलिस के अनुसार रिद्धी-सिद्धी सैकेंड निवासी मयंक शर्मा पुत्र प्रदीप शर्मा ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्ति ने इलेक्ट्रोनिक्स डीवाईएस का प्रयोग करके अपनी गलत पहचान बना कर भम्रित कर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। इसी थाने में 3 एमएल निवासी शिशुपाल कुम्हार ने रिपोर्ट दीकि अज्ञात व्यक्ति अपनी गलत पहचान बता कर मेरे से एक लाख 13 हजार 366 रुपए की धोखाधड़ी कर ली। 

No comments