सीकर में उमस बढ़ी, 15 अगस्त तक बारिश का अनुमान
सीकर में हुई बारिश के बाद उमस फिर बढ़ गई है। आज सुबह से शहर में बादल छाए हुए हैं। गर्मी और उमस से लोगों के हाल बेहाल हैं। जयपुर मौसम केंद्र के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सीकर में 15 अगस्त तक बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद अगस्त महीने के तीसरे हफ्ते में बारिश का दौर कमजोर पडऩे की संभावना है। सीकर समेत शेखावाटी इलाके में अगस्त महीने के पहले हफ्ते में अच्छी बारिश हुई और दूसरे हफ्ते में सामान्य बारिश की संभावना है। हालांकि हवाएं कमजोर होने की वजह से सीकर में उमस बनी रहेगी।

No comments