पाली में संत किशनाराम महाराज के आश्रम में तोडफ़ोड़
पाली शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर जगत नाडी दुर्ग स्थित भाट समाज के आराध्य संत किशनाराम महाराज के आश्रम में तोडफ़ोड़ और पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। घटना को लेकर भाट समाज में रोष है। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक के साथ एसपी मोनिका सैन और कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आश्रम परिसर में लगे पेड़ों को काटकर बेचने का भी आरोप लगाया गया है। समाज के लोगों का कहना है कि आश्रम में बाहरी लोगों को बुलाकर नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

No comments