जयपुर का बहुरूपिया 'आलू' गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी
जयपुर में फर्जी पहचान पत्र और फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को चूना लगाने वाले जालसाज अरुण शर्मा उर्फ 'आलूÓ उर्फ दातार सिंह को मुहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को कभी स्पेशल टीम का पुलिसकर्मी तो कभी यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था।
डीसीपी राजर्षि राज के अनुसार कागदीवाड़ा निवासी अरुण बेहद शातिर अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है। वह फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करता और फिर ठगी का जाल बुनता था।

No comments