Breaking News

ज्वेलर्स शॉप की दीवार में सेंध लगाकर चोरी:2 किलो चांदी के जेवर और कैश पार


भीलवाड़ा शहर के निकट सुवाणा कस्बे में बीती रात चोरों ने एक सर्राफा दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और करीब 2 किलो चांदी के जेवरात, 7 हजार रुपए नकद और वजन करने की दो वेट मशीन चोरी कर ले गए। वारदात का पता दुकान मालिक कमलेश चपलोत को सुबह दुकान खोलने पर लगा। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मामला भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र का है। सुवाणा कस्बे में स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में चोरों ने पीछे के रास्ते से दुकान की दीवार में सेंध लगाई। 

No comments