Breaking News

एक ही गांव के 2मंदिरों में पीतल के घंटे चोरी:चामड़ माता और देवी माता मंदिर में वारदात


धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र के विरोधा गांव में स्थित चामड़ माता मंदिर और देवी माता मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिरों के गेट की कुंडी कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया और पीतल के घंटे, छत्र व झालर चुरा लिए। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चोरों ने कटर का उपयोग कर घंटों और गेट को काटा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। 

No comments