Breaking News

पुलिस सायरन और लाल बत्ती का अवैध इस्तेमाल:दो गाडिय़ां जब्त कर काटे चालान


राजसमंद के नाथद्वारा में पुलिस ने अवैध लाल बत्ती, पुलिस सायरन और मॉडिफाइड साइलैंसर के इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो वाहन जब्त किए। पुलिस ने कुम्हारवाड़ा रोड और बस स्टैंड क्षेत्र में दोनों वाहनों को पकड़कर चालानी कार्रवाई शुरू की। आगे भी सादी वर्दी में गश्त कर ऐसे वाहनों पर नजर रखी जाएगी।
पुलिस ने बिना अनुमति लाल बत्ती लगाकर चल रही सफेद रंग की कार को रोका। पूछताछ में चालक की पहचान इंदौर निवासी प्रमोद तोमर के रूप में हुई। पुलिस वाहन को थाने लेकर पहुंची और जब्त कर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की।

No comments