एक रात में 3 घरों से 60 लाख की चोरी:सोना-चांदी के आभूषण भी ले गए
चोरों ने अलवर के थानागाजी क्षेत्र के राजपुरा जागीर गांव में 3 मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीनों घरों से चुराए सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए है। चोरों ने जितेंद्र कुमार शर्मा, बद्री प्रसाद शर्मा और दिनेश नरूका के घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पीडि़त के अनुसार, चोर मकानों के पीछे से जंगला तोड़कर अंदर घुसे और कमरों में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर सामान समेट ले गए। पीडि़त जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों घरों से चोरी हुए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपए है।

No comments