साइकिल की दुकान में आग:शॉर्ट सर्किट से 2 लाख का सामान जला, बड़ा हादसा टला
झालावाड़ के बकानी कस्बे के बस स्टैंड पर आज सुबह एक साइकिल सर्विस और खिलौने की दुकान में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में दुकान मालिक को करीब 2 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
जानकारी के अनुसार, यह दुकान यशपाल पुत्र हरजीत सरकार की है। सुबह दुकान के अंदर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें निकलने लगीं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे।

No comments