Breaking News

सस्ता डीजल दिलाने का दिया झांसा, मैनेजर बन ऐसे 1.73 लाख ठगा


राजस्थान के चूरू जिले के तारानगर क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. यहां साइबर ठगों ने एलएनटी कंपनी का मैनेजर बनकर एक युवक को सस्ते दाम पर डीजल दिलाने का झांसा दिया और उसके खाते से 1 लाख 73 हजार रुपए हड़प लिए. आरोपी ने खुद को कंपनी का मैनेजर 'सत्याÓ बताते हुए युवक को विश्वास में लिया और कहा कि डोकवा के पास एलएनटी कंपनी का काम चल रहा है. उसके पास अतिरिक्त डीजल उपलब्ध है, जिसे वह बाजार से कम कीमत पर दिलवा सकता है. सस्ते डीजल के लालच में युवक आरोपी के झांसे में आ गया. ठग ने पहले कमीशन के नाम पर रकम जमा करवाने की बात कही. इसके बाद युवक से अलग-अलग खातों में तीन बार में कुल 1.73 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए.

No comments