राजस्थान सरकार का आदेश, स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री बंद; फोटोग्राफी और इंटरव्यू पर बैन
राजस्थान शिक्षा विभाग ने अपने सरकारी स्कूलों के लिए सख्त नियमों के पालन करने का नया फरमान जारी किया है। जहां स्कूलों में बाहरी लोगों के आने पर रोक और फोटोग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इस सर्कुलर में अजनबियों के प्रवेश, स्कूल परिसर की फोटोग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग, या छात्रों या शिक्षकों की व्यक्तिगत जानकारी इक_ा करने के बारे में सख्त नियम बताए गए हैं।
ये नए नियम उसी दिन आए जब कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रंका ने घोषणा की कि वे सीजेपी के 'स्कूल ठीक करोÓ अभियान के तहत राजस्थान भर के स्कूलों का दौरा करेंगे और वहां की सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्ता का ऑडिट करेंगे।

No comments