मुंबई में कॉमर्शियल बिल्डिंग में आग, 11 लोग रेस्क्यू
मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे की सूचना सुबह करीब 4:14 बजे कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराई होटल में मिली। आग की वजह से पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई थी।
फायर ब्रिगेड ने सीढिय़ों के जरिए दूसरी मंजिल पर बने लॉजिंग हाउस से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। आग इलेक्ट्रिकल वायरिंग और इंस्टॉलेशन, लकड़ी के फर्नीचर, तिरपाल, बांस और सजावटी शीट्स तक सीमित रही।

No comments