Breaking News

घर के बाहर खड़ी कार में लगा दी आग:धमाके की आवाज से डरे लोग


जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के महामंदिर इलाके में घर के बाहर खड़ी कार में बदमाशों ने आग लगा दी। धमाके की आवाज से आस-पास रहने वाले लोग भी डर गए। आग में कार पूरी जल गई। घटना आज सुबह पांच बजे के करीब की है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर प्री-प्लान तरीके से कार को आग लगाई गई है।
बाइक सवार बदमाशों ने जैसे ही कार में आग लगाई, तेज धमाके होने लगे। आस-पड़ोस के लोग डर गए और घर से बाहर आ गए। पुलिस पड़ताल में यह दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का मामला बताया जा रहा है।

No comments