स्कूलों को मिलेगी स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर रेटिंग, सीबीएसई की नई पहल
सेंट्रल बोर्ड आफ सेकंडरी एजुकेशन अब देशभर के विद्यालयों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की कसौटी पर मूल्यांकन करने जा रहा है। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2026-27 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसके तहत 30 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। छह बिंदुओं पर आधारित मूल्यांकन के बाद विद्यालयों को वन से फाइव स्टार तक की रेटिंग दी जाएगी। इसमें जल, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण तथा मिशन लाइफ गतिविधियां शामिल हैं।

No comments