Breaking News

धौलपुर में चंबल खतरे के निशान के करीब


राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। धौलपुर में लगातार बारिश के कारण चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। एक दिन में नदी में करीब 30 फीट पानी बढ़ गया। चंबल अब खतरे के निशान के करीब बह रही है। नदी का जलस्तर बढऩे से आसपास के इलाकों में भी प्रशासन की नजर बनी हुई है। वहीं, बीसलपुर बांध में पानी पहुंचाने वाली त्रिवेणी नदी इस मानसून सीजन में पहली बार तेज बहाव में नजर आई। इसका गेज 3 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। त्रिवेणी के बहने से बीसलपुर बांध के जलभराव को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

No comments