राजस्थान के 22 पुलिस-जेलकर्मियों को मिलेगा सम्मान, 2 को राष्ट्रपति पदक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान के पुलिस और कारागार विभाग के 22 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विभिन्न पदकों से सम्मानित किया जाएगा. राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार बीकानेर में आयोजित किया जाएगा, जहां इन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा. पदक पाने वालों में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और कारागार विभाग के कर्मी शामिल हैं. इनमें दो अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 16 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे.

No comments